October 17, 2026 11:16 pm

बी एस एफ सैक्टर बीकानेर द्वारा कैंसर जागरूकता और फ्री डेंटल मेडिकल कैंप का आयोजन*

दिनांक 15, अक्टूबर 2026 को श्री अजय लूथरा उपमहानिरीक्षक बीकानेर सेक्टर के निर्देशन में बी एस एफ मुख्यालय बीकानेर में बी एस एफ जवानों और उनके परिवारों के लिए एक कैंसर जागरूकता और फ्री डेंटल मेडिकल का आयोजन किया गया । इस शिविर में बी एस एफ मुख्यालय बीकानेर और 179 वीं वाहिनी के अधिकारियों ,अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और लगभग 250 जवानों और उनके परिवार जनों ने इस कैंप का लाभ उठाया। इस कैंप का आयोजन श्री राजेंद्रा कुमार गोदारा, कमांडेंट मुख्य चिकित्सा अधिकारी बी एस एफ बीकानेर, उनकी टीम और जीवन रक्षा हॉस्पिटल बीकानेर के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर श्री राहुल रॉय और डॉक्टर सोनम रॉय, दंत रोग विशेषज्ञ के द्वारा किया गया। इस कैंप के दौरान डॉक्टर राहुल रॉय ने लोगों को कैंसर की बीमारी के बारे में जागरूक किया और डॉक्टर सोनम रॉय ने शिविर में आए जवानों और उनके परिवार जनों की निःशुल्क जांच की और दांतों में होने वाली बीमारियों से बचने के उपाय बताए ।कैंप को सफल बनाने में श्री नवीन मोहन शर्मा कमांडेंट प्रशासन क्षेत्रीय मुख्यालय बीकानेर का भी अहम योगदान रहा ।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें