विकसा छनेरी की रिपोर्ट | श्रीकोलायत, बीकानेर।
पंचायत समिति श्रीकोलायत क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की ओर से जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इसके तहत गुड़ा, सांखला बस्ती एवं दियातरा गांवों में ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।
जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस पार्टी के जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान करने की अपील की गई। इस दौरान ग्रामीणों से संवाद कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने और क्षेत्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।
अभियान के दौरान कहा गया कि ग्रामीणों का विश्वास और जनसमर्थन ही क्षेत्र के विकास की सबसे बड़ी ताकत है। जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की गई।
Post Views: 60














