November 16, 2026 7:20 am

डॉ. कन्हैयालाल कच्छावा के नेतृत्व में 8 दिसंबर की ऐतिहासिक धर्मयात्रा को लेकर हुई अहम बैठक।

🇮🇳🙏 नशे के खिलाफ सुजानदेसर में युवाओं का संकल्प!

सुजानदेसर स्थित बाबा रामदेव जी मंदिर के बाहर आयोजित बैठक में पधारे सभी समाजबंधुओं, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नशामुक्ति अभियान से जुड़े साथियों का हृदय की गहराइयों से आभार एवं कोटि-कोटि धन्यवाद। 🙏❤️

आप सभी का उत्साह, एकजुटता और समर्पण इस बात का प्रमाण है कि बीकानेर का युवा अब नशे के खिलाफ जाग चुका है और एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं संस्कारवान समाज के निर्माण के लिए संकल्पबद्ध है।

8 दिसंबर की यह ऐतिहासिक धर्मयात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को नशे से बचाने और देश के भविष्य को सुरक्षित करने का जनआंदोलन है। 🇮🇳

आइए, हम सब मिलकर इस मुहिम को जन-जन तक पहुँचाएँ और ऐसा समाज बनाएँ जहाँ युवा नशे में नहीं, बल्कि अपने सपनों और देश के निर्माण में अपनी ऊर्जा लगाएँ।

🙏 आपका साथ हमारी शक्ति है, आपका संकल्प हमारी प्रेरणा है।

समाज जागेगा, नशा भागेगा!
नशामुक्त बीकानेर — स्वस्थ बीकानेर!

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें