February 20, 2026 3:08 am

बेटी से मिलने जा रहे बुजुर्ग को रोडवेज बस में आया हार्ट अटैक, हुई मौत

बेटी से मिलने जा रहे बुजुर्ग को रोडवेज बस में आया हार्ट अटैक, हुई मौत

 

रायसिंहनगर (श्रीगंगानगर)। राजस्थान रोडवेज की बस में सफर कर रहे एक बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 6 पी पतरोड़ा निवासी 80 वर्षीय दीवान सिंह गुरुवार को अपनी बेटी से मिलने के लिए राजस्थान रोडवेज की बस में चार एफडी की ओर जा रहे थे। रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस जब समेजा के पास पहुंची तभी दीवान सिंह बेचैनी महसूस करने लगे। उनकी हालत लगातार गंभीर होती देख बस चालक और परिचालक ने बस को बस स्टैंड पर रोका। उन्हें बस से नीचे उतारा गया और एम्बुलेंस को सूचना दी गई।

 

ईएमटी राकेश भांभू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और प्राथमिक चिकित्सा देते हुए बुजुर्ग को तुरंत राजकीय चिकित्सालय लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने दीवान सिंह को मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। सूचना पर उनका पौत्र राजेंद्र सिंह अस्पताल पहुंचा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें