*बीकानेर से खबर*
*नाल एयरपोर्ट चैकिंग के दौरान विदेशी कप्पल के पास जानवर का स्कल मिलने का मामला*
*वन विभाग की ढीली कार्रवाई को लेकर जीव प्रेमियों में रोष*
मोखराम धारणिया सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचे वन विभाग के कार्यलाय, विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की
जीव प्रेमियों ने कहा कि जानवर के अवशेषों के साथ विदेशी कप्पल को एयरपोर्ट पर पकड़ा गया, लेकिन देर रात तक कोई कार्रवाई नहीं की गई और ना ही बताया गया कि मामले चल क्या रहा है। आखिर अधिकारी न जानें मामले को क्यों हलके में लें रहे है?
जीव प्रेमियों ने कहा कि कार्रवाई नहीं हुई तो कार्यलाय के सामने रात को धरना लगाकर बैठेंगे
दरअसल, नाल एयरपोर्ट पर चैकिंग के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने विदेशी कपल्ल से जानवर का सकल बरामद किया था
जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई, विभाग के अधिकारियों ने जानवर के सकल का सेम्पल जांच हेतु देहरादून भेजा गया, लेकिन कार्रवाई क्या हुई, इसकी जानकारी नहीं दी गई।
अधिकारी ने मीडिया को बताया कि जो जानवर स्कल मिला है उसकी जांच हेतु देहरादून भेजी जाएगी, उसका रिजल्ट आने के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा
अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में विदेशी कप्पल ने बताया कि जानवर का स्कल नागालैंड के एक मेले से खरीदा था
दोनों यहां ट्यूरिज्म वीजे पर घूमने के लिए आए
इसी स्कल के साथ गुहावटी से दिल्ली हवाई यात्रा की, लेेकिन कहीं चैकिंग में नहीं आए पकड़ में, बीकानेर से वापिस जाते समय नाल एयरपोर्ट पर पकड़े गए।
लेकिन अधिकृत कार्रवाई नहीं होने से वन्य जीव प्रेमियों में रोष है।














