February 20, 2026 4:24 am

राजस्थान के सरकारी और निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की तारीखों में बदलाव किया गया

जयपुर। राजस्थान के सरकारी और निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश (Winter Vacation) की तारीखों में बदलाव किया गया है। शिक्षा विभाग के ताजा आदेश के अनुसार, राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन अब 19 और 20 दिसंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। इस कारण इन दोनों दिनों में सभी स्कूल बंद रहेंगे। पहले स्कूलों की सर्दी की छुट्टियां 21 दिसंबर से शुरू होने वाली थीं, लेकिन अब बच्चों को तीन दिन की अतिरिक्त छुट्टियां मिलने जा रही हैं। 19 दिसंबर (शुक्रवार) और 20 दिसंबर (शनिवार) को शिक्षक सम्मेलन के कारण स्कूल बंद रहेंगे, जबकि 21 दिसंबर (रविवार) को नियमित अवकाश रहेगा। इस तरह छात्रों को सर्दी की छुट्टियों से पहले लगातार तीन दिन की छुट्टियां मिलेंगी।

 

शिक्षा विभाग के अनुसार, स्कूल 22 से 24 दिसंबर तक सामान्य रूप से खुलेंगे, और इसके बाद 25 दिसंबर से लेकर 5 जनवरी 2026 तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। इस अवधि में सभी सरकारी और निजी स्कूल पूर्णतः बंद रहेंगे।

 

शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि सर्दी की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए प्री-बोर्ड, परीक्षाओं और अन्य गतिविधियों का टाइम-टेबल पहले से तय करें। साथ ही, मौसम की स्थिति को देखते हुए जिलों में डीएम के आदेश पर तारीखों में बदलाव भी किया जा सकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें