February 20, 2026 1:36 am

बीकानेर : निशुल्क साइकिल वितरण योजना:9वीं कक्षा की 3.70 लाख छात्राओं को इसबार बोर्ड परीक्षा के बाद ही मिलेगी साइकिल

  1. *बीकानेर : निशुल्क साइकिल वितरण योजना:9वीं कक्षा की 3.70 लाख छात्राओं को इसबार बोर्ड परीक्षा के बाद ही मिलेगी साइकिल*

 

राज्य के सरकारी स्कूलों की 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं को अभी तीन से चार महीने पैदल ही स्कूल जाना होगा निशुल्क साइकिल वितरण योजना के टेंडर और वर्क आर्डर प्रक्रिया में विलंब होने से इस बार साइकिल वितरण की प्रक्रिया बोर्ड परीक्षा के बाद ही शुरू होने की संभावना है शिक्षा निदेशालय ने साइकिल के लिए टेंडर और वर्क आर्डर फाइनल कर दिया है संबंधित फर्म को साइकिल आपूर्ति के लिए चार माह का समय दिया गया है ऐसे में मार्च – अप्रैल से पहले छात्राओं को साइकिल उपलब्ध नहीं हो पाएगी

 

दरअसल, नया शिक्षा सत्र 2026-27 एक अप्रैल से शुरू होगा और 10 वीं -12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हो जाएगी वहीं साइकिल के पार्ट्स अभी तक जिलों में नहीं पहुंचे हैं संबंधित फर्म की ओर से साइकिलों के पार्ट्स जिलों में पहुंचने के बाद भी इंस्टालेशन में दो माह का समय लगेगा ऐसे में साइकिल का लाभ उन्हें अब नए सत्र में ही मिलने की संभावना है योजना के तहत राज्य के सरकारी कॉलेज में दाखिला लेने वाली 9 वीं क्लास की लगभग 3.70 लाख छात्राओं को साइकिल वितरण की जाएगी

 

*भास्कर इनसाइट- 537 बालिकाओं को मिलेगा वाउचर*

 

छात्राओं को साइकिल योजना के स्थान पर ट्रांसपोर्ट वाउचर का लाभ देने का भी विकल्प है स्कूल परिसर से पांच किमी परिक्षेत्र से आने वाली छात्राएं साइकिल और 5 किमी से अधिक दूरी से आने वाली छात्राएं ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना के लिए पात्र हैं जिले में 537 छात्राओं को ट्रांसफर वाउचर योजना का लाभ दिया जाएगा

 

*बीकानेर में 11457 छात्राओं को मिलेगी साइकिल*

 

बीकानेर जिले के सरकारी स्कूलों में दाखिला लेने वाली 11457 बालिकाएं साइकिल वितरण योजना में पात्र हैं जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक की ओर से यह संख्या शिक्षा निदेशालय भिजवा दी गई है साइकिलों की आपूर्ति होते ही इन छात्राओं ब्लॉकवार गठित नोडल केंद्रों से साइकिल का वितरण किया जाएगा

 

“निशुल्क साइकिल योजना के तहत जिले में इस बार 11457 बालिकाएं पात्र हैं। साइकिल की आपूर्ति होते ही वितरण शुरू कर दिया जाएगा”

 

किशनदान चारण, डीईओ, माध्यमिक

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें