February 20, 2026 11:54 am

रानी बाजार क्षेत्र के पट्टी पेड़ा स्थित एक कैफे पर कोटगेट पुलिस ने मंगलवार को दबिश देकर कार्रवाई की

रानी बाजार क्षेत्र के पट्टी पेड़ा स्थित एक कैफे पर कोटगेट पुलिस ने मंगलवार को दबिश देकर कार्रवाई की। एसएचओ धीरेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो ‘वेल इन टाइम’ नामक कैफे बाहर से ताले में बंद मिला। पुलिस ने ताला खुलवाकर जब अंदर प्रवेश किया तो कैफे के भीतर छोटे-छोटे केबिन बने हुए पाए गए, जिनमें कुछ युवक-युवतियां बैठे हुए थे। पुलिस ने मौके पर मौजूद युवतियों को समझाइश देकर छोड़ दिया, जबकि दो युवकों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही कैफे के भीतर बनाए गए सभी केबिनों को मौके पर ही तुड़वा दिया गया।

पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान कैफे के अंदर आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई, जिससे वहां गलत गतिविधियों की आशंका सामने आई है। पुलिस ने कैफे संचालक को सख्त चेतावनी दी है कि भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियां दोहराई नहीं जाएं, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले भी कोटगेट पुलिस द्वारा शहर के एक अन्य कैफे पर इसी तरह की कार्रवाई की जा चुकी है, जहां केबिन हटाए गए थे। इसके बावजूद शहर में कुछ कैफे अब भी खुलेआम संचालित हो रहे हैं, जहां कथित तौर पर नशा परोसे जाने और आपत्तिजनक गतिविधियों के लिए पैसों के बदले लड़के-लड़कियों को सुरक्षित केबिन उपलब्ध कराने के आरोप सामने आ रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि इन गतिविधियों पर पूरी तरह रोक कब लगेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें