ज्नवरी के अंतिम सप्ताह में लगातार चार दिनों तक बैंकिंग सेवा लगातार बाधित रहेगी। बैंक ग्राहकों के लिए चार दिन की लगातार बैंक बंदी परेशानी बढ़ा सकता है। ऐसे में ग्राहक अपने बैंक में लेनदेन या अन्य किसी भी तरह के कार्य हो तो समय से निबटा लें।
23 जनवरी शुक्रवार को बैंक में कामकाज होगा, इसके बाद सीधा 28 जनवरी बैंकों की शाखाएं खुलेगी। 24 जनवरी को चौथा शनिवार है, जिसमें बैंकों में सरकारी छुट्टी रहती है। 25 जनवरी को रविवार की बंदी। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर बैंकों की शाखाएं बंद रहेगी। वहीं 27 जनवरी को बैंकों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल की वजह से बंदी रहेगी। ऐसे में बैंकिंग सेवा से जुड़े कार्य ग्राहक 23 जनवरी तक जरूर कर लें। अन्यथा उन्हें पांच दिनों का लंबा इंतजार करना पड़ेगा।
Post Views: 59














