February 20, 2026 6:54 am

बीकानेर पुलिस की बड़ी सफलता, 170 खोए मोबाइल किए बरामद

बीकानेर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए खोए हुए 170 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस अभियान में साइबर पुलिस टीम सहित जिले के अलग-अलग पुलिस थानों की टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि पुलिस टीमों ने मोबाइल ट्रैकिंग के आधार पर अलग-अलग राज्यों तक पहुंचकर इन मोबाइल फोन को बरामद किया। बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई गई है।

एसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा अब बरामद मोबाइल फोन के वास्तविक मालिकों की पहचान कर उन्हें सौंपने की प्रक्रिया की जाएगी। इस सफलता से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें