कलाल समाज कोटा के द्वारा विशाल सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें कोटा संभाग के साथ-साथ बारां बूंदी झालावाड़ छबड़ा छीपाबड़ौद इटावा सुल्तानपुर खातोली रावतभाटा क्षेत्र के समाज बंधुओ ने हिस्सा लिया 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह संस्था के द्वारा किया गया जिसमें मुख्य अतिथि माननीय लोकसभा स्पीकर श्री ओम कृष्ण बिरला सांसद कोटा बूंदी और विशिष्ट अतिथि कोटा दक्षिण के लाडले विधायक संदीप शर्मा रहे संस्था के अध्यक्ष विकास मेवाडा और उनकी टीम के द्वारा जिस तरह का प्रबंध किया गया उसकी स्पीकर साहब ने खुले मन से प्रशंसा की और इस तरह के आयोजन समाज में कितने जरूरी हैं उसकी उपयोगिता को बताया भाजपा नेता श्रीमती जैस्मिन विकास मेवाडा और उनकी टीम पूरी महिला मंडल ने जिस तरह से प्रोग्राम को मैनेज किया वह काबिले तारीफ था समाज बंधुओ ने लगभग 30000 की संख्या में सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण किया सभी को इस भव्य आयोजन का आनंद आया आगे भी इस तरह के आयोजन समय समय पर विकास जी के द्वारा किए जाएंगे उसकी पूरी रूपरेखा उन्होंने समाज बंधुओ के सामने प्रस्तुत की और सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया














