>बीकानेर रेंज स्पेशल टीम की प्रभावी कार्यवाही ।
> अवैध मादक पदार्थ (डोडा पोस्त) सहित 03 अर्न्तराज्जीय तस्कर गिरफ्तार । अवैध तस्करी मे उपयोग ली जा रही गाडी (स्र्कापियों) भी जब्त ।
> 01 क्विटंल 10 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त ।
श्री हेमन्त शर्मा, महानिरीक्षक पुलिस, रेंज बीकानेर द्वारा अवैध मादक पदार्थ, हथियार व वांछित व संगठित अपराधों की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत श्री पवन कुमार भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपराध एव सतर्कता, रेंज बीकानेर व *श्री संदीप कुमार पूनियां,* प्रभारी रेंज स्पेशल टीम के सुपरविजन मे की गई कार्यवाही :-
कार्यवाही विवरण :-
दिनांक 15.02.2026 बीकानेर रेंज स्पेशल टीम व पुलिस थाना राजियासर जिला श्रीगंगानगर के समन्वय से पुलिस थाना राजियासर थानान्तर्गत अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त की तस्करी करने वाले आरोपी (1) सेमल सिंह पुत्र जगसीर सिंह जाति मजबी सिख उम्र 20 साल निवासी वार्ड नम्बर 2 रोड़की पुलिस थाना सरदूलगढ़ जिला मानसा पंजाब (2) जसवन्त सिंह पुत्र धीरासिंह जाति मजबी सिख उम्र 35 साल निवासी वार्ड नम्बर 3 झण्डूकला पुलिस थाना सरदूलगढ़ जिला मानसा पंजाब (3) लवप्रीत सिंह पुत्र जसवन्त सिंह उम्र 33 साल जाति मजबी सिख निवासी वार्ड नम्बर 3 झण्डूकला पुलिस थाना सरदूलगढ़ जिला मानसा पंजाब को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 क्विंटल 10 किलोग्राम डोडा पोस्त मय गाडी स्कोर्पियों नम्बर HR51 AR 0583 जब्त की गई। पूछताछ व कार्यवाही जारी है।
रेंज स्पेशल टीम व पुलिस थाना राजियासर जिला श्रीगंगानगर टीम ने की कार्यवाही।
उक्त कार्यवाही में रेंज स्पेशल / थाना टीम के श्रीमती कलावती चौधरी पु.नि. SHO पुलिस थाना राजियासर मय टीम, श्री विमलेश कुमार स.उ.नि. श्री बाबुलाल कानि. 778, श्री मनोज कानि. 762 श्री आत्माराम कुलडिया कानि. 204, श्री धर्मपाल कानि. 2166 का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
रेंज कार्यालय स्पेशल टीम के श्री बाबूलाल कानि. 778 की विशेष भूमिका रही।













