February 19, 2026 10:45 pm

जनगणना कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ करें पूर्ण- श्री विश्राम मीणा, संभागीय आयुक्त

*जनगणना के प्रथम चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का संभागीय आयुक्त और कलेक्टर ने किया उद्घाटन*

*जनगणना-2027 के प्रथम चरण के लिए जिला एवं चार्ज अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित*

बीकानेर, 19 फरवरी। जिले में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के लिए जिला एवं चार्ज अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन गुरुवार को संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा और जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान लोक प्रशासन संस्थान में किया। इस अवसर पर एडिश्नल डायरेक्टर डॉ नरेन्द्र कुमार थोरी, सांख्यिकी विभाग के संयुक्त निदेशक श्री धर्मपाल खीचड़ भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा ने कहा कि जनगणना-2027 से संबंधित सभी अधिकारी जनगणना कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करें। इस बार जनगणना कार्य तकनीकी आधारित डिजिटल तरीके से की जा रही है। और इसकी मॉनिटरिंग भी आधुनिक तरीके से की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनगणना के आधार पर ही देश में नीतियां बनाई जाती है और विकास केे कार्य करवाए जाते हैं। लिहाजा जनगणना के आंकड़े पारदर्शी हों।

श्री मीणा ने बताया कि देश में मौर्य काल से ही जनगणना की जा रही है। आधुनिक काल में देश में 1872 में जनगणना शुरू हुई। वर्ष 2027 की जनगणना देश की 16वीं जनगणना है। वहीं देश आजाद होने के बाद की यह 9 वीं जनगणना है। इससे पहले वर्ष 2011 में देश में जनगणना की गई। जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने सभी अधिकारियों को जनगणना की ट्रेनिंग अच्छे से लेने और कार्य को समय पर पूर्ण करने हेतु प्रोत्साहित किया।

सांख्यिकी विभाग के संयुक्त निदेशक श्री धर्मपाल खीचड़ ने बताया कि निदेशक एवं मुख्य प्रमुख जनगणना अधिकारी, जनगणना कार्य निदेशालय के निर्देशानुसार जिले में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के लिए जिला एवं चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण 19 से 20 फरवरी दो दिन एवं नियमित सहायकों का प्रशिक्षण 19 से 21 फरवरी तक तीन दिन तक हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान लोक प्रशासन संस्थान में आयोजित किया जा रहा है। श्री खीचड़ ने बताया कि सहायक निदेशक श्री कल्पेश गुप्ता एवं सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड सेकेण्ड श्री अशोक गोदारा जनगणना कार्य निदेशालय जयपुर के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

श्री खीचड ने बताया कि प्रथम दिवस प्रशिक्षण में जिला जनगणना अधिकारी, उप जिला जनगणना अधिकारी, नगर निगम के जनगणना अधिकारी, जिले के समस्त उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, अधिशाषी अधिकारी एवं नायब तहसीलदार तथा प्रत्येक चार्ज क्षेत्र से एक नियमित सहायक प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें