March 3, 2026 9:58 pm

नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक ने किया आरसेटी कार्यालय का निरीक्षण

बीकानेर, 27 फरवरी। नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. आर. रवि बाबू ने शुक्रवार को एसबीआई-आरसेटी का निरीक्षण किया।

 

इस अवसर पर एसबीआई के उप महाप्रबंधक श्री अरविंद भट्ट, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक श्री रमेश तंबिया, लीड जिला प्रबंधक श्री एल.आर. मोडासिया तथा संस्थान के निदेशक श्री रूपेश शर्मा उपस्थित रहे।

 

मुख्य महाप्रबंधक ने संस्थान में संचालित विभिन्न स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रमों, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों का अवलोकन किया तथा प्रशिक्षणार्थियों से संवाद किया। उन्होंने ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु संस्थान द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

 

डॉ. आर. रवि बाबू ने कहा कि ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान स्वरोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं तथा राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक द्वारा ऐसे प्रयासों को निरंतर प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

 

भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक श्री अरविंद भट्ट ने कहा कि बैंक प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु ऋण एवं अन्य वित्तीय सहायता प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

जिला विकास प्रबंधक श्री रमेश तंबिया ने संस्थान के कार्यों को प्रभावी बताते हुए कौशल विकास के क्षेत्र में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

 

लीड जिला प्रबंधक श्री एल.आर. मोडासिया ने प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न बैंक योजनाओं से जोड़कर स्वरोजगार स्थापित करने पर बल दिया।

 

संस्थान के निदेशक श्री रूपेश शर्मा ने संस्थान की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी देते हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

 

निरीक्षण के दौरान संस्थान की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया गया तथा भविष्य में प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें