March 3, 2026 8:14 pm

सूर्य-शनि की खतरनाक युति! इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का आपस में मिलना (युति) और एक-दूसरे को देखना (दृष्टि) बहुत मायने रखता है, क्योंकि इसका सीधा असर इंसान की जिंदगी और राशियों पर पड़ता है. इस बार 25 मार्च 2026 को दोपहर 2:22 बजे, ग्रहों के राजा सूर्य और कर्मों के हिसाब-किताब रखने वाले शनि के मिलने से एक विशेष योग बन रहा है. हालांकि, यह योग सभी के लिए अच्छा नहीं है. द्रिक पंचांग के अनुसार, यह युति दृष्टि योग मेष, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए मुसीबतों का पहाड़ लेकर आ रहा है. इस दौरान इन्हें न केवल आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है, बल्कि इनके निजी रिश्तों में भी दरार आ सकती है. आइए जानते हैं इन तीन राशियों पर इसका क्या असर पड़ेगा. 

 

 

मेष राशि (Aries)

सूर्य और शनि की यह युति मेष राशि वालों के लिए किसी झटके से कम नहीं होगी. काम में जल्दबाजी न करें, वरना बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है. कोई भी फैसला सोच-समझकर लें. जीवनसाथी के साथ गलतफहमी बढ़ सकती है, बातचीत बंद होने की नौबत भी आ सकती है. जो लोग सिंगल हैं, उन्हें अभी और इंतजार करना होगा.

 

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए यह समय बहुत सावधानी बरतने वाला है. आपकी खुद की लापरवाही के कारण जरूरी काम बिगड़ सकते हैं. पैसों का लेनदेन करते समय सतर्क रहें, धन हानि के योग हैं. प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई फैसला गलत साबित हो सकता है. जीवनसाथी के पुराने राज सामने आने से वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ेगा.

 

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों को इस दौरान अपनी सेहत और वाणी दोनों पर ध्यान देना होगा. गुस्से के कारण करीबी रिश्तों में दरार आ सकती है. किसी रिश्तेदार से बड़ा मन-मुटाव होने की आशंका है. मार्च के अंत तक आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है. सेहत में आंखों से जुड़ी कोई गंभीर बीमारी आपको परेशान कर सकती है.

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें