कांग्रेस ने 10 राज्यों में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए 6 उम्मीदवारों के नाओं की घोषणा कर दी है। इन नामों में राज्यसभा सांसद और वकील अभिषेक मनु सिंघवी, तेलंगाना के सीएम के सलाहकार वेम नरेंद्र रेड्डी समेत कई अन्य उम्मीदवार शामिल हैं। बता दें कि राज्यसभा चुनाव 16 मार्च को होने जा रहा है।
कांग्रेस ने गुरुवार को राज्यसभा चुनावों के लिए छह उम्मीदवारों की घोषणा की, जो कि 16 मार्च को 10 राज्यों में होने वाले हैं। इस बार कांग्रेस की लिस्ट में वरिष्ठ राज्यसभा सांसद और वकील अभिषेक मनु सिंघवी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के सलाहकार वेम नरेंद्र रेड्डी, फूलो देवी नेताम, करमवीर सिंह बौध, अनुराग शर्मा और एम क्रिस्टोफर तिलक शामिल हैं। सिंघवी को नरेंद्र रेड्डी के साथ तेलंगाना से पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में फिर से नामित किया गया है।
वहीं, फूलो देवी नेताम, करमवीर बौध और क्रिस्टोफर तिलक को क्रमशः छत्तीसगढ़, हरियाणा और तमिलनाडु से उम्मीदवार बनाया गया है। इससे पहले दिन में, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के करीबी वेम नरेंद्र रेड्डी ने राज्यसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी द्वारा कैंडिडेट बनाए जाने पर कांग्रेस हाई कमांड के प्रति आभार व्यक्त किया।














