फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन राजस्थान के जिला कोटा के पदाधिकारीयों ने संगठन अध्यक्ष के साथ नारी शक्ति दिवस पर शहर पुलिस अधीक्षक श्रीमती तेजस्विनी गौतम से जाकर उनसे मुलाकात की और महिला दिवस की उनको बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी इस अवसर पर अधीक्षक महोदय का संस्था के द्वारा पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया जिस तरह से अधीक्षक महोदय शहर की कानून व्यवस्था को संभाल रही है उस से उन्होंने आमजन में अपना विश्वास कायम किया है और वह सभी के लिए सुलभ ही उपलब्ध हो जाती हैं इसलिए कोटा के नागरिक उन्हें अपना परिवार का ही हिस्सा मानते हैं और उनसे जाकर अपनी समस्याएं व्यक्तिगत रूप से बता कर उसका समाधान करवा लेते हैं मैडम की कार्यशैली बहुत ही अच्छी है और उनके व्यवहार से उनके साथ काम करने वाले लोग और व्यापारी वर्ग प्रशासनिक वर्ग सभी लोग खुश हैं हम ईश्वर से उनके मंगल जीवन की मंगल कामना करते हैं।














