https://www.instagram.com/reel/DWQ5lhbDPgV/?igsh=MWE0ZXI2N3pyMndjcw==
अलवर। शहर के मिनी सचिवालय में मंगलवार को वर्ष 2012 में भर्ती किए गए कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें 2012 में भर्ती तो कर लिया गया, लेकिन आज तक उन्हें संविदा कर्मचारियों की तरह ही रखा जा रहा है।
धरने पर बैठे कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि वे पिछले कई वर्षों से नियमित रूप से कार्य कर रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया जा रहा है। उनका कहना है कि वे सभी नियमों के तहत भर्ती हुए थे, फिर भी उन्हें स्थायीकरण का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें जल्द से जल्द नियमित किया जाए और सरकारी कर्मचारियों के समान सभी सुविधाएं प्रदान की जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।
अलवर से दिनेश कुमार सेन की रिपोर्ट














