September 17, 2026 12:53 pm

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की 1.22 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के खातों में हस्तांतरित किए एक-एक हजार रुपए*

 

*जिले की लगभग तीन हजारों महिलाओं को मिला लाभ*

 

बीकानेर, 30 मार्च। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने सोमवार को प्रदेश की 1.22 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को दो-दो यूनिफार्म के लिए एक-एक हजार रुपए के प्रत्यक्ष लाभ का डीबीटी द्वारा हस्तांतरण किया। जयपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार, शासन सचिव श्रीमती पूनम तथा निदेशक श्री वासुदेव मालावत मौजूद रहे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सभागार में किया गया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) श्री सुरेश यादव, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक श्री सुभाष बिश्नोई, बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री शक्ति सिंह कच्छावा सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे। उपनिदेशक श्री बिश्नोई ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा जिले की 1 हजार 504 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा 1 हजार 455 साहिकाओं के खातों में यह राशि हस्तांतरित की गई। लाभ प्राप्त करने वाली महिलाओं ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

आज हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में बाफ़ना स्कूल व LNC अकादमी ने फाइनल में बनाई जगह, 19 वर्ष में ब्लॉसम व दक्षिणी विस्तार पवनपुरी के बीच होगा खिताबी मुकाबला ओर पश्चिम के विद्यालयों में रमेश इंग्लिश स्कूल ओर एम एम स्कूल फाइनल में