बीदासर क्षेत्र के सीमावर्ती गांव सोनियासर मीठिया में देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। दुबई निवासी गोविंदराम कताला के घर में पीछे के दरवाजे से घुसे चोरों ने ताले तोड़कर अलमारी व संदूक खंगाले और करीब 20 हजार रुपए नकद व जेवरात चोरी कर लिए।
चोरों ने घर में सो रही युवती के पैरों से पायल निकालने की कोशिश भी की, लेकिन जाग होने पर वे भाग निकले। ग्रामीणों ने पीछा किया, पर आरोपी गांव के बाहर खड़ी बाइक से फरार हो गए।
घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में डर का माहौल है।
Post Views: 24













