बीकानेर में भीषण गर्मी का कहर: कलेक्टर ने बदला स्कूलों का समय, अब सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक लगेंगे स्कूल

​बीकानेर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और लू (Heatwave) के प्रकोप को देखते हुए बीकानेर जिला प्रशासन ने बच्चों की सेहत की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट निशांत जैन ने जिले के सभी राजकीय और निजी विद्यालयों के समय में परिवर्तन के आदेश जारी किए हैं।

​नए समय की मुख्य बातें:

​प्रभावी तिथि: यह आदेश 27 अप्रैल 2026 से लागू होगा।

​कक्षाएं: प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर यह नियम लागू रहेगा।

​नया समय: अब शिक्षण कार्य प्रातः 07:30 बजे से 11:30 बजे तक ही संचालित किया जाएगा।

​बड़ी कक्षाओं के लिए नियम:

​कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ का समय यथावत रहेगा। साथ ही, चल रही बोर्ड या अन्य परीक्षाओं के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है

​प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश जिले के सभी शिक्षण संस्थानों के लिए अनिवार्य है। यदि कोई भी सरकारी या निजी विद्यालय इन आदेशों की अवहेलना करता पाया गया, तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

​मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिसे देखते हुए यह कदम उठाना आवश्यक माना गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें