बीकानेर। शहर के सिने मैजिक के पास स्थित भीम वृद्ध आश्रम में शाम 7:00 बजे भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। यहाँ मेघराज जी गहलोत और श्री रामसर की सुंदरकांड मंडली द्वारा सुंदरकांड के भव्य पाठ का आयोजन किया गया।
सुंदरकांड मंडली ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों और भजनों से वहां उपस्थित सभी भक्तों और वृद्धजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की थाप पर आश्रम के वृद्धजनों के चेहरों पर मुस्कान तैर गई और पूरा वातावरण ‘जय श्री राम’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में ‘वी आर फाउंडेशन’ (We are Foundation) की डायरेक्टर अर्चना सक्सेना, को-डायरेक्टर अलका पारीक, प्रमोद भार्गव और संजय जी सांखला विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ ही अशोक कुमावत, भूपेंद्र, आनंद पारीक, सपना जी, निशा जी, निकिता चौधरी और सरोज चौधरी सहित कई गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
आश्रम के संस्थापक कैलाश जी ने सफल आयोजन के लिए मेघराज जी गहलोत और अलका जी पारीक का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल मानसिक शांति मिलती है, बल्कि आश्रम में रह रहे वृद्धजनों को अपनों के बीच होने का अहसास भी होता है। उन्होंने संदेश दिया कि समाज के हर वर्ग को अपने नजदीकी आश्रमों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करते रहना चाहिए।
ज्योति प्रज्ज्वलन के साथ समापन
कार्यक्रम का समापन पूनरासर मंदिर के पुजारी जी द्वारा विधि-विधान से ज्योति प्रज्ज्वलित कर और महाआरती के साथ किया गया। अंत में सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
🚩 जय श्री राम













