भीषण गर्मी में बेजुबानों का सहारा बना फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन, 151 परिंडे बांधने का लक्ष्य शुरू

​कोटा। बढ़ती गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच बेजुबान पक्षियों को राहत देने के लिए फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन (राजस्थान) ने अपना वार्षिक सेवा प्रकल्प शुरू कर दिया है। रविवार, 26 अप्रैल को बसंत विहार स्थित देह दान पार्क में संस्था के सदस्यों ने सामूहिक रूप से छायादार पेड़ों पर परिंडे बांधे।

​प्रातः 8:00 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ फोटोग्राफरों के मार्गदर्शन में युवा साथियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सेवा का जज्बा यहीं खत्म नहीं हुआ; सभी सदस्यों ने इन परिंडों की नियमित साफ-सफाई और उनमें स्वच्छ जल भरने की जिम्मेदारी भी आपस में बांट ली है।संस्था पिछले 5 वर्षों से लगातार ग्रीष्मकाल में यह पुनीत कार्य कर रही है। इस वर्ष एसोसिएशन ने कुल 151 परिंडे बांधने का लक्ष्य रखा है, ताकि शहर के विभिन्न हिस्सों में पक्षियों के लिए पानी का संकट न रहे।संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए सभी पदाधिकारियों और आम जन से भावुक अपील की। उन्होंने कहा:“इंसान तो अपनी प्यास बुझा लेता है, लेकिन इन निरीह पक्षियों के लिए हमें ही आगे आना होगा। सभी अपने घर की छत या आसपास एक पात्र में पानी और अनाज जरूर रखें।”कार्यक्रम के समापन पर सौजन्य एवं आतिथ्य में जलपान का आयोजन किया गया, जहाँ सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया गया।आज ‘फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन राजस्थान’ द्वारा कोटा के देह दान पार्क में परिंडे बांधकर सेवा कार्य की शुरुआत की गई। इस वर्ष हमारा लक्ष्य 151 परिंडे बांधने का है।आप भी इस मुहिम से जुड़ें और अपनी छत पर पक्षियों के लिए दाना-पानी जरूर रखें।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें