राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के समान विचारधारा वाले संगठनों के एकीकरण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

 

राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के समान विचारधारा वाले संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक एकीकरण को लेकर एस सी ई आर टी हॉस्टल, देवाली, उदयपुर में सम्पन्न हुई।

बैठक में संरक्षक श्यामलाल आमेटा, प्रदेश अध्यक्ष बन्ना राम चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नीरज शर्मा, प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेंद्र गहलोत, प्रदेश मुख्य महामंत्री किशनलाल सारण, सदस्य कमेटी यतीश वर्मा, जिलाध्यक्ष बीकानेर आनंद पारीक, प्रदेश सलाहकार मंडलअध्यक्ष सुभाष आचार्य, प्रदेश सभा अध्यक्ष धूलिराम डांगी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष लच्छीराम गुर्जर, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामनिवास साहू, अतिरिक्त महामंत्री विनोद शर्मा, जिला मंत्री भीलवाड़ा नलिन शर्मा, प्रवक्ता सिरोही गुरुदीन वर्मा एवं जिला कोषाध्यक्ष सिरोही रमेश कुमार रांगी सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाध्यक्ष आनंद पारीक ने बताया कि

बैठक में उपस्थित प्रदेश अध्यक्षों एवं प्रदेश महामंत्रियों ने संगठन एकीकरण को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की। सभी पदाधिकारियों ने शिक्षक हितों को सर्वोपरि रखते हुए संगठन की मजबूती एवं व्यापक एकता पर जोर दिया।

बैठक में सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए कि एकीकरण के बाद संगठन का नाम “राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील” ही रहेगा। यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। साथ ही यह भी तय किया गया कि दोनों संगठनों की स्थायी समिति, जिला अध्यक्षों एवं प्रदेश पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित कर प्रस्तावों का अनुमोदन प्राप्त किया जाएगा, जिसके बाद ही अंतिम रूप प्रदान किया जाएगा।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि दोनों संगठनों द्वारा अपने-अपने स्तर पर प्रस्तावों पर चर्चा कर आगामी बैठक में समन्वय समिति का गठन किया जाएगा, जो एकीकरण प्रक्रिया को अंतिम रूप देने का कार्य करेगी।

 

पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह एकीकरण शिक्षक एकता को नई दिशा देगा तथा संगठन को प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें