September 3, 2026 5:59 pm

कोटा रेंज के नवनियुक्त आईजी आईपीएस हरेंद्र कुमार महावर का फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन ने किया स्वागत

​कोटा, 25 मई।

फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी और जिला व प्रदेश के पदाधिकारियों ने सोमवार को कोटा रेंज के नवनियुक्त पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) आईपीएस श्री हरेंद्र कुमार महावर से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की।

​मुलाकात के दौरान आईजी हरेंद्र कुमार महावर ने बेहद सहजता के साथ सभी पदाधिकारियों से बातचीत की और संस्था के कार्यों व गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने एसोसिएशन को आश्वस्त करते हुए कहा कि संगठन को कभी भी पुलिस प्रशासन के सहयोग की आवश्यकता हो, तो वे निसंकोच उनसे संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव उपलब्ध रहने की प्रतिबद्धता भी जताई।

​स्मृति चिह्न भेंट कर किया सम्मान

कोटा रेंज का कार्यभार संभालने पर संस्था की ओर से आईजी महावर का आत्मीय स्वागत व सम्मान किया गया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

​यह पदाधिकारी रहे उपस्थित

इस विशेष मुलाकात के दौरान संगठन के प्रदेश सचिव अब्दुल खालिक, प्रदेश उपाध्यक्ष अंसार अफरीदी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आनंद मेघवाल, वरिष्ठ फोटोग्राफर किशन मेहरा, जिला पदाधिकारी शेखर जाटवा, रविंद्र सोलंकी, बलदेव सिंह राठौड़, चंदू जी, सिद्धू और सोनू दीपक सहित संस्था के कई सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

आज हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में बाफ़ना स्कूल व LNC अकादमी ने फाइनल में बनाई जगह, 19 वर्ष में ब्लॉसम व दक्षिणी विस्तार पवनपुरी के बीच होगा खिताबी मुकाबला ओर पश्चिम के विद्यालयों में रमेश इंग्लिश स्कूल ओर एम एम स्कूल फाइनल में

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

आज हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में बाफ़ना स्कूल व LNC अकादमी ने फाइनल में बनाई जगह, 19 वर्ष में ब्लॉसम व दक्षिणी विस्तार पवनपुरी के बीच होगा खिताबी मुकाबला ओर पश्चिम के विद्यालयों में रमेश इंग्लिश स्कूल ओर एम एम स्कूल फाइनल में