III भर्ती 2022 के अभ्यर्थियों के वेतन नियमितीकरण एवं स्थायीकरण नहीं किये जाने के संबंध में समाचार प्रकाशित हो रहे हैं, इस संबंध में यह स्पष्ट किया जाता है कि शारीरिक शिक्षा अध्यापक सीधी भर्ती–2022 में चयनित एवं नियुक्त अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच एसओजी द्वारा इंगित बिंदुओं के संदर्भ में करवाने हेतु शिक्षा विभाग द्वारा संभाग स्तर पर समितियों का गठन किया गया है।
उक्त भर्ती के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच के संबंध में प्राप्त संभागीय जांच रिपोर्टों पर राज्य स्तरीय समिति द्वारा विस्तृत परीक्षण किया जाकर समिति द्वारा प्राप्त जांच रिपोर्टों के आधार पर पात्र पाए गए अभ्यर्थियों के वेतन नियमितीकरण एवं स्थायीकरण के संबंध में शासन स्तर से अनुमोदन उपरांत संबंधित अधीनस्थ कार्यालयों को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश जारी किए जा चुके हैं तथा करीब 2100 अभ्यर्थियों में से करीब 1400 अभ्यर्थियों के वेतन नियमितीकरण और स्थायीकरण हेतु संभाग कार्यालयों को सूचित किया जा चुका है तथा लगभग 750 अभ्यर्थियों के संबंध में कमेटी बैठक उपरांत कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।
वर्तमान में पात्र अभ्यर्थियों के संबंध में वेतन नियमितीकरण एवं स्थायीकरण की प्रक्रिया नियमानुसार जारी है तथा आवश्यक प्रशासनिक एवं विभागीय कार्यवाही पश्चात इनके संबंध में संबंधित नियुक्ति अधिकारी द्वारा वेतन नियमितीकरण एवं स्थायीकरण आदेश जारी किए जा रहे हैं।














