July 20, 2026 9:15 pm

ग्रामीण सेवा शिविर : वर्षों पुराना भूमि विवाद आपसी सहमति से सुलझा

 

बीकानेर, 27 जून। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ उपखंड की ग्राम पंचायत लिखमीसर उत्तरादा में आयोजित शिविर ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत लाया। शिविर के दौरान वर्षों से लंबित भूमि विवाद का आपसी सहमति से समाधान कर दिया गया। दोनों पक्षों ने राजस्व विभाग की पहल पर सहमति व्यक्त करते हुए भूमि के विभाजन को स्वीकार किया, जिससे लंबे समय से चला आ रहा विवाद समाप्त हो गया।

 

शिविर में राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में पक्षकार कानाराम पुत्र उदाराम एवं रामचंद्र पुत्र नारायणराम, निवासी लिखमीसर उत्तरादा, के बीच सहमति से भूमि का विभाजन कराया गया तथा आवश्यक दस्तावेज सौंपे गए। इस समाधान से दोनों पक्षों को उनके हिस्से का स्पष्ट निर्धारण हो गया।

 

इस सहमति से भविष्य में न्यायालयीन विवाद और अनावश्यक खर्च से राहत मिलेगी। साथ ही राजस्व अभिलेखों में आवश्यक प्रविष्टियां दर्ज होने का मार्ग भी प्रशस्त हुआ। गांव में आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और विश्वास को भी मजबूती मिली है।

 

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, राज्य सरकार, जिला प्रशासन, राजस्व विभाग तथा ग्रामीण सेवा शिविर-2026 से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से वर्षों पुराने विवादों का त्वरित और प्रभावी समाधान संभव हो रहा है, जिससे आमजन को बड़ी राहत मिल रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें