September 3, 2026 7:01 pm

ग्रामीण सेवा शिविर में पेयजल समस्या का हुआ समाधान, वार्डवासियों के चेहरे खिले

 

ग्रामीण सेवा शिविर–2026 के तहत सोमवार को ग्राम पंचायत पूगल में आयोजित शिविर के दौरान जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने वार्ड संख्या 9 की लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान कर ग्रामीणों को बड़ी राहत प्रदान की।

 

उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई के दौरान वार्ड संख्या 9 के निवासियों ने पेयजल संकट के संबंध में परिवाद प्रस्तुत किया था। इस पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके का निरीक्षण किया तथा आवश्यकतानुसार नई पाइपलाइन आंशिक रूप से बिछाकर पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी।

 

शिविर के दौरान उपखण्ड अधिकारी दिव्या बिश्नोई ने वार्ड संख्या 9 के विभिन्न घरों का औचक निरीक्षण कर पेयजल आपूर्ति का सत्यापन किया। निरीक्षण में पाया गया कि समस्या का प्रभावी समाधान हो चुका है और सभी घरों में नियमित पेयजल आपूर्ति हो रही है।

 

समस्या के समाधान पर ग्रामीण विनोद सुथार, राजाराम झौरड़, मोतीराम, पप्पूराम नायक, प्रेम स्वामी, नेमदास स्वामी सहित वार्डवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा और प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

 

ग्रामीणों ने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से उनकी वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का त्वरित समाधान हुआ, जिससे अब उन्हें नियमित एवं सुचारु पेयजल आपूर्ति मिल रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

आज हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में बाफ़ना स्कूल व LNC अकादमी ने फाइनल में बनाई जगह, 19 वर्ष में ब्लॉसम व दक्षिणी विस्तार पवनपुरी के बीच होगा खिताबी मुकाबला ओर पश्चिम के विद्यालयों में रमेश इंग्लिश स्कूल ओर एम एम स्कूल फाइनल में

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

आज हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में बाफ़ना स्कूल व LNC अकादमी ने फाइनल में बनाई जगह, 19 वर्ष में ब्लॉसम व दक्षिणी विस्तार पवनपुरी के बीच होगा खिताबी मुकाबला ओर पश्चिम के विद्यालयों में रमेश इंग्लिश स्कूल ओर एम एम स्कूल फाइनल में