*विकसित भारत जन सेवा अभियान*
विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत पंचायत समिति लूणकरणसर में आयोजित गिरदावर सर्किल शिविर में पशु पालन विभाग की मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना ने एक और पशुपालक के चेहरे पर मुस्कान ला दी।
शिविर में चौथू राम गोदारा को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत निःशुल्क बीमा पॉलिसी का वितरण किया गया। लाभार्थी की 2 गायों का 40-40 हजार रुपए का बीमा कवर किया गया। लाभार्थी ने बताया कि योजना आर्थिक रूप से कमजोर पशुपालकों के लिए वरदान साबित हो रही है। योजना से पशुओं की आकस्मिक मृत्यु होने पर आर्थिक सुरक्षा मिलती है।
यह पॉलिसी वितरण तहसीलदार श्री अजय एवं शिविर सह प्रभारी की उपस्थिति में विभागीय प्रभारी एवं नोडल अधिकारी डॉ. लखनपाल सिंह द्वारा किया गया।
लाभार्थी ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा और पशुपालन विभाग को धन्यवाद दिया।














