October 18, 2026 7:15 am

PCC चीफ डोटासरा के जन्मदिन पर बीकानेर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी मूर्ति पर किया श्रमदान

 

बीकानेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिवस के अवसर पर बीकानेर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से गांधी मूर्ति स्थल पर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने गांधी मूर्ति परिसर में साफ-सफाई कर श्रमदान किया और डोटासरा के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मनोज चौधरी ने बताया कि डोटासरा के जन्मदिन को सेवा कार्य के रूप में मनाते हुए गांधी मूर्ति स्थल पर श्रमदान किया गया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को बढ़ावा देना कार्यक्रम का उद्देश्य रहा।

जयदीपसिंह जावा ने बताया कि जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह के समाजिक सरोकार के साथ भाग लिया । उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से सामाजिक एवं जनहित के कार्यों में निरंतर सहभागिता की जा रही है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता डीसी गहलोत टिकुराम मेघवंशी, वार्ड 29 के पार्षद गोवर्धन लाल डूडी, वार्ड 7 के प्रतिनिधि मदन सियाग, वार्ड 5 के पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद सिंघल वार्ड 4 के पार्षद प्रतिनिधि बाबूलाल जाल, वार्ड 3 के पार्षद प्रत्याशी अंशुल गहलोत, वार्ड 49 के पार्षद प्रत्याशी भवानी शंकर गहलोत, वार्ड 54 के पार्षद पवन कुमार, रवि जनागल, देवराज, यशवर्धन यूथ कांग्रेस महासचिव,हंसराज बिश्नोई सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर डोटासरा के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें