October 18, 2026 12:00 am

सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के पहलवानों ने राज्य स्तरीय कुश्ती में जीते सात पदक

बीकानेर। भरतपुर-डीग में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में सादुल स्पोर्ट्स स्कूल, बीकानेर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य सहित कुल सात पदक अर्जित किए। विद्यालय के लिए यह पिछले वर्षों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।
17 वर्ष आयु वर्ग के ग्रीको रोमन मुकाबलों में 51 किलोग्राम भार वर्ग में भागीरथ ने स्वर्ण पदक तथा सचिन गुर्जर ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं 19 वर्ष आयु वर्ग के ग्रीको रोमन में 63 किलोग्राम भार वर्ग में विक्रम गुर्जर ने स्वर्ण पदक, 60 किलोग्राम में मनीष सोलंकी ने कांस्य तथा 72 किलोग्राम भार वर्ग में विक्रम लोहार ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा 17 वर्ष फ्री स्टाइल के 45 किलोग्राम भार वर्ग में महेंद्र गुर्जर ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि विद्यालय में कुश्ती के लिए केवल 13 सीटें होने के बावजूद खिलाड़ियों ने इस वर्ष सात पदक जीतकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
खिलाड़ियों की इस सफलता पर विद्यालय के कुश्ती सहायक कोच राकेश पुरोहित, कुश्ती कोच रामप्रसाद चौधरी सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम इस शानदार प्रदर्शन के रूप में सामने आया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें