November 16, 2026 8:06 am

ममता स्वामी बनीं INTUC महिला विंग की बीकानेर जिला महिला अध्यक्ष

 

बीकानेर। भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (महासंघ) यानी INTUC महिला विंग की ओर से ममता स्वामी को बीकानेर जिला महिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष कल्पना भटनागर ने 22 अक्टूबर 2026 को नियुक्ति पत्र जारी कर ममता स्वामी की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की है।

, ममता स्वामी को श्रमिक कल्याण एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके समर्पण, नेतृत्व क्षमता और प्रयासों को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

संगठन ने उम्मीद जताई है कि ममता स्वामी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए INTUC महिला विंग को मजबूत बनाने और संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

 

ममता स्वामी ने बीकानेर में महिला विंग के जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के साथ ही संगठन को मजबूत करने तथा श्रमिकों और महिलाओं के हितों के लिए कार्य करने की दिशा में नई भूमिका निभाएंगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें