February 20, 2026 12:13 am

एपेक्स हॉस्पिटल तथा कम्यूनिटी वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

*परहित से बड़ा कोई धर्म नहीं: केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल*

*एपेक्स हॉस्पिटल तथा कम्यूनिटी वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित*

बीकानेर, 14 दिसम्बर। एपेक्स हॉस्पिटल तथा कम्यूनिटी वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को बेसिक इंग्लिश स्कूल परिसर में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल थे। श्री मेघवाल ने कहा कि निरोगी काया ही सबसे बड़ा सुख है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का निवास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे स्वस्थ रहेंगे, तो देश स्वस्थ रहेगा। यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक देश को विकसित बनाने के संकल्प में सहायक सिद्ध होगा।

श्री मेघवाल ने एपेक्स हॉस्पिटल तथा कम्यूनिटी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्य की सराहना की और कहा कि परहित से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। दूसरों की सेवा करने वाले व्यक्तियों को हमेशा याद रखा जाता है।

कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी के संरक्षक श्री राजकुमार किराडू ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने समिति की गतिविधियों के बारे में बताया तथा कहा कि संस्था द्वारा 10 वर्षों से सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

इस दौरान श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री राम गोपाल सुथार, शिक्षाविद श्री नारायण व्यास, श्री गुमान सिंह राजपुरोहित, कम्यूनिटी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष श्री कन्हैया लाल भाटी और श्री विजय आचार्य आदि अतिथि के रूप में रहे।

कम्यूनिटी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा केंद्रीय मंत्री का अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात केंद्रीय मंत्री ने मेडिकल शिविर का मुआयना किया तथा चिकित्सा सेवा में लगे चिकित्सकों की हौसला अफजाई की।

इस दौरान प्रेम व्यास, शिवलाल तेजी, प्रदीप उपाध्याय, देवानंद चावरिया, प्रकाश व्यास, राजू पारीक, गोपाल ओझा, गोविंद माली, राहुल चुरा, शिव सुथार, नवीन डूडी, सोमराज बिश्नोई, सुधा आचार्य, हैप्पी व्यास, जयप्रकाश पारीक, रोहन मोदी, हर्षवर्धन जोशी, चन्द्र जोशी, श्याम चौधरी, हनुमान सिंह, रमजान, सांगीलाल गहलोत, अनिल हर्ष सहित विभिन्न गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें