February 20, 2026 12:10 pm

बीकानेर: कार्रवाई ACB का शिकंजा, लाइनमैन डेढ़ लाख की रिश्वत लेते ट्रैप

*बीकानेर: कार्रवाई ACB का शिकंजा, लाइनमैन डेढ़ लाख की रिश्वत लेते ट्रैप

 

*बीकानेर:* बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। चूरू एसीबी टीम ने विद्युत विभाग के एक लाइनमैन को डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया है। यह कार्रवाई डीजी एसीबी गोविंद गुप्ता के निर्देशन में की गई। मौके पर एडीएसपी महावीर शर्मा स्वयं मौजूद रहे, जबकि सीआई महेंद्र भी टीम के साथ कार्रवाई में शामिल रहे। बताया जा रहा है कि वीसीआर (VCR) के मामले को लेकर लाइनमैन द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी।

 

सूत्रों के अनुसार, एसीबी मुख्यालय को पहले से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पूरी योजना बनाकर ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। जैसे ही लाइनमैन ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, एसीबी टीम ने उसे पकड़ लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसीबी की इस कार्रवाई से विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों में भी हड़कंप मच गया है। कार्रवाई अभी जारी है, आगे और खुलासों की संभावना।

 

🔶🔷🔜FIRST INDIA NEWS

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें