February 20, 2026 10:58 am

बीकानेर के तीरंदाजों का राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन

 

69वीं SGFI प्रतियोगिता में 2 स्वर्ण व 2 कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान

 

बीकानेर।

डॉ. करणी सिंह स्टेडियम, बीकानेर में पंच गौरव योजना (एक जिला–एक खेल) के अंतर्गत संचालित तीरंदाजी रेंज के खिलाड़ियों ने 69वीं SGFI राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण एवं 2 कांस्य पदक जीतकर बीकानेर जिले को गौरवान्वित किया है।

खेल अधिकारी सुरेंद्र हर्ष ने बताया कि प्रशिक्षक रामनिवास चौधरी के कुशल निर्देशन में तीरंदाजी रेंज के खिलाड़ी आर्यन पारिक ने 1 स्वर्ण व 1 कांस्य पदक तथा कुमकुम ने 1 स्वर्ण व 1 कांस्य पदक अपने नाम किए। दोनों खिलाड़ी राजकीय विद्यालय में अध्ययनरत हैं।

 

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर खेल अधिकारी सुरेंद्र जी हर्ष सहित खेल जगत से जुड़े लोगों ने प्रशिक्षक एवं खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें