March 3, 2026 10:05 pm

मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की गरिमामयी मौजूदगी में हुआ आयोजन

*21 हजार 800 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, बीकानेर में भव्य जिला स्तरीय रोजगार उत्सव में 477 को नियुक्ति पत्र वितरित*

बीकानेर, 28 फरवरी। अजमेर स्थित कायड़ विश्राम स्थली में आयोजित प्रदेश स्तरीय रोजगार उत्सव के दौरान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में राज्य के 21,800 नवचयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा 16,600 करोड़ रुपए से अधिक के विकास परियोजनाओं के शुभारंभ के साथ बेटियों के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु ‘एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान’ (HPV Vaccination) की भी शुरुआत की गई।

*बीकानेर में विधायक श्री जेठानंद व्यास ने सौंपे नियुक्ति पत्र:*

प्रदेश स्तरीय आयोजन के साथ ही बीकानेर के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय रोजगार उत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तरीय समारोह का लाइव प्रसारण दिखाया गया।

कार्यक्रम में बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। अपने संबोधन में श्री व्यास ने बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में युवाओं को न केवल रोजगार पाने वाला, बल्कि रोजगार देने वाला बनाने का लक्ष्य साधा जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र में अब तक आयोजित रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं को मिले बेहतरीन पैकेजेस और ‘लखपति दीदी’ जैसी योजनाओं से मातृशक्ति के सशक्तिकरण पर भी प्रकाश डाला।

इस अवसर पर जिला परिषद सीईओ सोहनलाल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रमेश देव, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र वर्मा, संयुक्त निदेशक डॉ. देवेंद्र चौधरी, डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, आरएमआरएस सदस्य धर्मेंद्र सिंह खींवसर, अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. रेखा आचार्य, पीबीएम अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया, सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध, एसएसबी अधीक्षक संजय बूरी, जोगेंद्र शर्मा, डॉ जितेंद्र आचार्य सहित चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा 400 से अधिक नवनियुक्त अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला परिषद के आईईसी समन्वयक गोपाल जोशी ने किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें