March 3, 2026 10:03 pm

ईरान के नए कमांडर इन चीफ का ऐलान, ब्रिगेडियर जनरल अहमद वाहिदी ने संभाली कमान,

 

ईरान पर मिसाइल हमलों के बाद दुबई एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें रोक दी गईं हैं. भारत की स्टार बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु भी दुबई में फंस गई हैं.

 

जानकारी के अनुसार, सिंधु बर्मिंघम जा रही थीं, जहां 3 मार्च से इंग्लैंड ओपन शुरू होना है. दुबई उनका कनेक्टिंग पॉइंट था, लेकिन क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक दुबई इंटरनेशनल पूरी तरह ठप हो गया. हजारों यात्रियों की तरह दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु भी वहीं फंस गईं.

 

इसी बीच पीवी सिंधु ने X पर हालात बताते हुए लिखा- यह मुश्किल बढ़ती जा रही है, और हालात हर घंटे और डरावने होते जा रहे हैं.

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें