September 17, 2026 2:09 pm

साथिन आमुखीकरण कार्यशाला आयोजित

 

बीकानेर, 27 मार्च। जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग द्वारा शुक्रवार को जिला उद्योग संघ कार्यालय में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत साथिन आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इसमें महिला अधिकारिता के मानदेय कर्मियों को विभागीय योजनाओं तथा उनके क्षमताओं के चहुंमुखी विकास हेतु प्रशिक्षित किया गया। साथ ही बीकानेर जिले की नौ परियोजनाओ में विभागीय कार्यों को प्रमुखता के साथ करने के लिए साथिनों को सम्मानित किया गया।

महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक डॉ. अनुराधा सक्सेना ने बताया कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र मे आज अपनी उपस्थिति को रेखांकित कर चुकी हैं। कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है, जो महिलाओं के वर्चस्व से अछुता हो। महिला अधिकारिता कि सभी प्रमुख योजनाओं में साथिनें बेहतर कार्य कर रही हैं तथा महिला एवं बालिकाओं विभागीय योजनाओं का लाभ पहुचा रही है।

श्रीमती सुमन छाजेड ने कहा कि नारी न कभी अबला थी, न कभी हो सकती है। अब आवश्यकता है कि महिलाएं समाज में नए-नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए निरन्तर ऊंचांईयों को छुएं। उन्होंने कहा कि महिलाएं ठान लें तो घर परिवार के साथ समाज में फैली कुरीतियां भी खत्म सकती हैं एवं स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकती हैं। सुनीता हठीला ने महिलाओं के लिए सरकार द्वारा किये जाने वाले सभी प्रयासों के बारे में बताया। इस दौरान सरिता नाहटा, मंजुषा भास्कर, ने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन प्रचेता विजय लक्ष्मी जोशी ने किया। इस अवसर पर पर्यवेक्षक महिला अधिकारिता, पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना स्टाफ तथा हब के जेन्डर स्पेशलिस्ट कार्तिक बोहरा सहित अन्य कर्मचारी तथा आमजन मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

आज हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में बाफ़ना स्कूल व LNC अकादमी ने फाइनल में बनाई जगह, 19 वर्ष में ब्लॉसम व दक्षिणी विस्तार पवनपुरी के बीच होगा खिताबी मुकाबला ओर पश्चिम के विद्यालयों में रमेश इंग्लिश स्कूल ओर एम एम स्कूल फाइनल में