September 17, 2026 12:38 pm

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

 

बीकानेर

 

हाइवे पर हुए हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर रायसर के निकट बीकानेर की ओर जा रही एक बस व स्कूटी में आमने सामने की टक्कर हुई है। टक्कर ऐसी भीषण थी की महिला का शव बुरी तरह से कुचल गया है। रोड पर वाहनों की कतार लग गई और नापासर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

स्कूटी में मिले डॉक्यूमेंट के अनुसार बीकानेर निवासी अंबेडकर सर्किल निवासी 17 वर्षीय कुसुम सैनी अकाल मौत का शिकार हुई है। एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सेवादार आमिर कायमखानी बीकानेर जा रहें थे। वो भी मौके पर रूके और शव को एंबुलेंस में डालकर बीकानेर पीबीएम की मोर्चरी में रखवाने में सक्रिय रहें। आमिर ने मृतका के परिजनों को सूचना दी है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

आज हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में बाफ़ना स्कूल व LNC अकादमी ने फाइनल में बनाई जगह, 19 वर्ष में ब्लॉसम व दक्षिणी विस्तार पवनपुरी के बीच होगा खिताबी मुकाबला ओर पश्चिम के विद्यालयों में रमेश इंग्लिश स्कूल ओर एम एम स्कूल फाइनल में