June 19, 2026 4:58 pm

ग्रामीण सेवा शिविर में हाथोंहाथ जारी हुआ जन्म प्रमाण पत्र, मिली बड़ी राहत

ग्राम पंचायत चक जोहड़ में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान सिया पुत्री धर्मपाल का जन्म प्रमाण पत्र हाथोंहाथ जारी किया गया। पूर्व में आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रक्रिया संबंधी जानकारी के अभाव में उनका जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन पाया था, जिसके कारण उसे शैक्षणिक कार्यों, पहचान संबंधी दस्तावेजों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

 

ग्रामीण सेवा शिविर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कर त्वरित प्रक्रिया के माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र जारी किया। इससे लाभार्थी को समय पर महत्वपूर्ण दस्तावेज प्राप्त हुआ तथा भविष्य में शिक्षा, पहचान एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का मार्ग सुगम हो गया।

 

सिया ने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से बिना किसी परेशानी के उनका जन्म प्रमाण पत्र बन गया। उन्होंने इसके लिए ग्राम पंचायत, शिविर में उपस्थित अधिकारियों एवं जिला प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया। सिया ने कहा कि इस प्रमाण पत्र के बन जाने से अब उन्हें शिक्षा, पहचान संबंधी दस्तावेजों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें