पुलिस थाना कोटगेट जिला बीकानेर।
➤ पुलिस थाना कोटगेटकी कार्यवाही वांछित आरोपी गिरफ्तार।
➤ थाना स्तर पर गठित टीम को मिली सफलता।
कार्यवाही विवरण:-
श्रीमान पुलिस अधीक्षक जिला बीकानेर श्री मुदुल कच्छावा आईपीएस द्वारा शहर बीकानेर द्वारा संपत्ति संबंधित वारदातों पर अंकुश लगाने के लिये आवश्यक दिशा निर्देश फरमाये गये जिनकी पालना में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर जिला बीकानेर श्री चक्रवर्ती सिंह राठौड़ आरपीएस के नेतृत्व में व श्रीमान वृत्ताधिकारी वृत्त नगर श्री अनूप डाल आरपीएस के सुपरविजन में थानाधिकारी कोटगेट श्री विक्रम तिवाड़ी पुलिस निरीक्षक द्वारा थाना स्तर पर टीम का गठन कर प्रकरण संख्या 214 दिनांक 05.09.2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता में सीसीटीवी व आसूचना के आधार पर संदिग्ध विजय सिंह पुत्र श्रवण सिंह जाति राजपूत उम्र 26 साल निवासी रविन्द्र नर्सिंग होम के सामने रानी बाजार बीकानेर को दस्तयाब कर पूछताछ की तो आरोपी द्वारा दिनांक 20.08.2026 को राजीव मार्ग से मोटरसाईकिल चोरी करने की वारदात को स्वीकार किया जिस पर आरोपी को उपर्युक्त प्रकरण में गिरफ्तार चोरी की गई मोटरसाईकिल आरजे 07 एसआर 8079 को बरामद किया गया है। आरोपी के कब्जा से प्रकरण हाजा की उपर्युक्त चोरीशुदा मोटरसाईकिल के अलावा अन्य 2 मोटरसाईकिल धारा 106 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत जप्त की गई। गिरफ्तारशुदा आरोपी से अनुसंधान जारी है।
➤ जप्त की मोटरसाईकिलों का विवरण:-
क्र.सं.
मोटरसाईकिल नम्बर
इंजन नम्बर
चेसिस नम्बर
01
RJ07SR8079
HA11EFE9D30530
MBLHA11AEE9D10531
02
RJ07BS7247
HA10AGJ4C13672
MBLHAR08IJ4C05639
03
—
HA10EA9HF02062
MBLHA10EE9HF02060














