देशनोक। आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) देशनोक में *राम प्रताप हनुमान दास मुंधड़ा चैरिटेबल ट्रस्ट* की ओर से *नगर पालिका देशनोक की अध्यक्ष श्रीमती सरिता देवी मुंधड़ा* द्वारा अस्पताल को 2000 सिरिंज भेंट की गईं।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरिता देवी मुंधड़ा ने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर एवं सुचारु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से अस्पताल की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह सहयोग किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के समस्त स्टाफ द्वारा *श्रीमती सरिता देवी मुंधड़ा का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया* तथा अस्पताल के लिए किए गए इस सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरिता देवी मुंधड़ा ने अस्पताल प्रशासन को आश्वस्त करते हुए कहा कि *CHC देशनोक में आवश्यक संसाधनों एवं सुविधाओं की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी*। अस्पताल को जिन भी संसाधनों अथवा सुविधाओं की आवश्यकता होगी, उन्हें पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। आवश्यकता के अनुसार सुविधाओं की पूर्ति *नगर पालिका स्तर पर अथवा ट्रस्ट के माध्यम से* की जाएगी, ताकि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें और चिकित्सा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।
उन्होंने कहा कि अस्पताल की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर समझते हुए भविष्य में भी आवश्यकतानुसार सहयोग जारी रखा जाएगा। अस्पताल में मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो, इसके लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
कार्यक्रम में *चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. विजयंत निर्माण, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. उर्मिला जयपाल, चिकित्सा अधिकारी डॉ. शुभम चारण, डॉ. खुशबू प्रजापत, नर्सिंग ऑफिसर किशोर सिंह, राजेंद्र सांधू, लेखा सहायक विष्णु सुथार, स्वाति महात्मा एवं कानदान चारण* सहित अस्पताल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
इस अवसर पर *पवन कुमार शर्मा, दिनेश चाँवरिया एवं रिखचंद मेघवाल* भी उपस्थित रहे।
अस्पताल प्रशासन एवं समस्त स्टाफ ने राम प्रताप हनुमान दास मुंधड़ा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरिता देवी मुंधड़ा द्वारा किए गए इस सहयोग के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।














