आज पण्डित श्री लक्ष्मी नारायण पारीक समाज सेवी की 08 वीं पुण्यतिथी पर श्रद्धांजली /पुष्पाजंली सभा का आयोजन गोकल धाम भवन जस्सुसर गेट बाहर बीकानेर में रखा गया ।
पण्डित लक्ष्मी नारायण पारीक के चित्र पर उनके पुत्रों दीपक पारीक ,रवि पारीक
ने मंत्रोचार से तिलक लगाया तथा पारीक समाज के अध्यक्ष श्री भंवर लाल पारीक ,छः न्याति समाज से श्री पाराशर नारायण शर्मा ,व कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री यशपाल गहलोत ,वरिष्ठ काग्रेस नेता श्री नित्यानंद पारीक ने पण्डित जी के चित्र पर माल्यापर्ण किया । पण्डित जी के पुष्पांजली सभा में पारीक चौक पूर्व पार्षद श्री शिव कुमार पाण्डिया ,श्री सुशील ब्यास ,भाजपा के कैलास पारीक ,वन्दे मातरम मंच के श्री राजकुमार पारीक ,पारीक ट्रस्ट के सचिव एडवोकेट द्वारका प्रसाद तिवाड़ी ,गिरिराज पारीक ,कर्मचारी महासंघ BMS के पूर्व सचिव जितेन्द्र पारीक , पूर्व न्यासी हिरालाल हर्ष ,हरी पारीक ,एडवोकेट विजय पारीक ,अमन चैन पारीक ,समाज सेवी हुक्मचन्द पांडिया ,एवं पुष्पांजली सभा मे उपस्थित सभी आगन्तुको ने पण्डित जी को पुष्पांजली अर्पित की तथा पण्डित जी के सुपौत्र कृष्ण पारीक ने अपने दादाजी की याद में चार लाइने प्रस्तुत की ।
पं. लक्ष्मी नारायण जी पारीक के जीवन पर उनकी कार्यशैली व समाज के उत्थान की जो सोच थी उस पर समाज के अध्यक्ष भंवरलाल जी पारीक व कांग्रेस के यशपाल गहलोत ने विस्तार से प्रकाश डाला तथा भाजपा के दीपक पारीक ने बताया की हमारे पिता श्री ने हमारे परिवार को यही शिक्षा दी है की कमजोर की मदद करे हर समाज के उत्थान हेतु कार्य करे हमेशा ईमानदारी और नेकी पर चले हमारा परिवार उनमें बताये गये मार्गदर्शन पर अडिग है और कार्य कर रहा है करता रहेगा ।
पुष्पांजली सभा के अन्त मे रवि पारीक ने इस कार्यक्रम में अपना अमूल्य समय निकालकर आये सभी का हदय से आभार प्रकट किया और अपने पिताजी पण्डित श्री लक्ष्मीनारायण पारीक को श्रद्वाजली पर नमन किया । *नित्यानंद पारीक*














