October 18, 2026 3:27 am

डॉ. गिरीराज पारीक की पुस्तक ‘सामंत, ठिकाने और दुर्ग’ का हुआ विमोचन

इतिहास और पुरातत्व के महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित डॉ. गिरीराज पारीक की पुस्तक ‘सामंत, ठिकाने और दुर्ग’ का विमोचन सीकर स्थित त्रिलोक सिंह रिसर्च एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। पुस्तक के विमोचन अवसर पर देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों से जुड़े इतिहास और पुरातत्व के विशेषज्ञों की उपस्थिति रही।

डॉ. गिरीराज पारीक की पुस्तक में बीकानेर रियासत के इतिहास, सामंती व्यवस्था, ठिकानों, ठिकानेदारों और उनके दुर्गों से जुड़े विभिन्न ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक पक्षों को केंद्र में रखा गया है। पुस्तक के माध्यम से बीकानेर की ऐतिहासिक विरासत और उससे जुड़े विषयों को शोधपरक दृष्टिकोण से सामने रखने का प्रयास किया गया है।

कार्यक्रम में प्रोफेसर अजीत कुमार, पूर्व विभागाध्यक्ष, पुरातत्व, केरल विश्वविद्यालय; प्रोफेसर दानिश मोइन, विभागाध्यक्ष, इतिहास विभाग, मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय, हैदराबाद; प्रोफेसर बी. एल. भादानी, अध्यक्ष, आर्कियोलॉजी एवं एपिग्राफी सोसायटी; डॉ. मदन मीणा, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय, पाटन, सीकर; डॉ. पंकज धीरेंद्र, निदेशक, पुरातत्व विभाग, राजस्थान सरकार; प्रोफेसर रविंद्र कुमार, पूर्व कुलपति, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय; तथा प्रोफेसर मानवेंद्र पुंडीर, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय सहित अनेक विद्वान उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डॉ. रितेश व्यास, गणेश बेरवाल, डॉ. वृंदा दवे और डॉ. निकिता राठौड़ भी मौजूद रहे। डॉ. अमित व्यास ने पुस्तक का रिव्यू प्रस्तुत किया, जिसके बाद पुस्तक की विषयवस्तु, ऐतिहासिक स्रोतों और राजस्थान के सामंत, ठिकानों एवं दुर्गों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विद्वानों ने चर्चा की।

विमोचन कार्यक्रम में उपस्थित विद्वानों ने क्षेत्रीय इतिहास के अध्ययन, ऐतिहासिक स्रोतों के दस्तावेजीकरण तथा राजस्थान की समृद्ध विरासत के संरक्षण के महत्व पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में पुस्तक को लेकर हुए विमर्श ने आयोजन को अकादमिक स्वरूप प्रदान किया।

डॉ गिरीराज पारीक

8949668134

gpareek115@gmail.com

Pareek chowk, Bikaner

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें