October 18, 2026 2:03 am

बहुमत के बावजूद उपमहापौर चुनाव में हार गंभीर विषय, उच्चस्तरीय जांच जरूरी

बीकानेर। जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर (शहर) के अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को पत्र भेजकर नगर निगम उपमहापौर चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती नसीम बानो की हार की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है।

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता भीखाराम मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस के स्पष्ट बहुमत के बावजूद उपमहापौर चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को अपेक्षित मत नहीं मिलना गंभीर संगठनात्मक विषय है। पूरे घटनाक्रम की जांच कर यह सामने आना चाहिए कि क्रॉस वोटिंग किन कारणों से हुई और पार्टी के साथ गद्दारी करने वाले कौन लोग थे।

उन्होंने कहा कि जांच किसी व्यक्ति विशेष को निशाना बनाने के लिए नहीं, बल्कि संगठन में अनुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है। जांच में यदि पार्टी विरोधी गतिविधि या अनुशासनहीनता सामने आती है तो संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर संगठनात्मक कार्रवाई होनी चाहिए।

“कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनादेश का सम्मान जरूरी है। सच्चाई सामने आए और संगठन को कमजोर करने वालों की जवाबदेही तय हो।”

— भीखाराम मेघवाल

प्रवक्ता

जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर (शहर)

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें