October 18, 2026 4:17 am

EWS की जंग लेकर बीकानेर पहुंचेंगे शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी : गोकुल सर्किल पर होगा भव्य स्वागत, दूसरे चरण की यात्रा का करेंगे आगाज

,बीकानेर।* युवाओं के मुद्दे पर मुखर रहने वाले शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी आज बीकानेर आ रहे हैं। EWS नियमों में सरलीकरण की मांग को लेकर निकाली जा रही उनकी यात्रा अब दूसरे चरण में प्रवेश कर रही है, जिसकी शुरुआत बीकानेर से होगी।

 

मिली जानकारी के अनुसार विधायक भाटी के बीकानेर पहुंचने पर गोकुल सर्किल पर उनके समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे EWS सरलीकरण यात्रा के दूसरे चरण की विधिवत शुरुआत करेंगे।

 

यात्रा को लेकर बीकानेर में समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बड़ी संख्या में युवा इस दौरान विधायक भाटी के साथ मौजूद रहेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें