November 16, 2026 8:22 am

मदन लाल जाखड़ बने राजीव गांधी विचार मंच कांग्रेस बीकानेर पश्चिम के अध्यक्ष

बीकानेर। राजीव गांधी विचार मंच कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्ति करते हुए मदन लाल जाखड़ को बीकानेर पश्चिम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मंच के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद पारीक के निर्देशानुसार यह नियुक्ति की गई है।

प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद पारीक ने नियुक्ति आदेश जारी करते हुए मदन लाल जाखड़ को निर्देशित किया है कि वे शीघ्र ही अपनी कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करें।

यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। नियुक्ति के बाद अब बीकानेर पश्चिम क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों को गति देने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी मदन लाल जाखड़ की होगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें