February 20, 2026 7:47 am

विधायक जेठानंद व्यास ने दिव्यांग कन्हैया लाल को एमएलए निधि से प्रदान की स्कूटी

बीकानेर , 10 जनवरी। बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र विधायक श्री जेठानंद व्यास ने शनिवार को विधायक स्थानीय विकास निधि के तहत सुजानदेसर में रहने वाले दिव्यांग कन्हैया लाल को 98 हजार रुपए की लागत से स्कूटी प्रदान की।

विधायक जनसुनवाई केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना चलाई जा रही है। इसके तहत दिव्यांगजनों को उनके कार्यस्थल अथवा शिक्षण स्थल पर आने-जाने के लिए स्कूटी प्रदान की जा रही है। वहीं ऐसे दिव्यांग, जो इस योजना के तहत पात्र नहीं है, उन्हें विधायक निधि से स्कूटी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह स्कूटी कन्हैयालाल के लिए कार्य संपादन में सहायक सिद्ध होगी। कन्हैयालाल ने स्कूटी के लिए विधायक का आभार जताया। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पवार, किशन चौधरी, जोगिंदर शर्मा, प्रेम गहलोत, आशा आचार्य, शिव पांडे रामकुमार व्यास, विजय पनिया, शिव गहलोत और हरिशंकर पानेचा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें