April 6, 2026 11:03 pm

फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन की अनूठी पहल: कोटा में होगा प्रदेश का पहला नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन

कोटा। बढ़ती महंगाई और खर्चीली शादियों के दौर में फोटोग्राफर समाज ने एकजुटता की एक नई मिसाल पेश की है। फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन (राजस्थान) द्वारा प्रदेश स्तर पर आयोजित एक महत्वपूर्ण वर्चुअल मीटिंग में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि संस्था द्वारा पहली बार छायाकार बंधुओं के बच्चों के लिए नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक पहल की शुरुआत शिक्षा और भक्ति की नगरी कोटा, मां सदानीरा चंबल के तट से होगी।

​आजादी के बाद पहली बार ऐसा आयोजन

​संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि आजादी के बाद प्रदेश में संभवतः यह पहला अवसर है जब किसी फोटोग्राफर संगठन द्वारा अपने सदस्यों के परिवारों के लिए इस स्तर का नि:शुल्क आयोजन किया जा रहा है। इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य समय और धन की बचत के साथ-साथ समाज में एकता को बढ़ावा देना है। सामूहिक आयोजन से न केवल आर्थिक बोझ कम होगा, बल्कि युवा पीढ़ी को एक गरिमामय मंच भी प्राप्त होगा।

​लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से करेंगे मुलाकात

​कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार करने के बाद संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही लोकसभा अध्यक्ष व स्थानीय सांसद माननीय ओम बिरला जी से मुलाकात करेगा। उनके मार्गदर्शन, सहयोग और विचार-विमर्श के बाद ही इस भव्य कार्यक्रम की अंतिम तिथियों और स्वरूप की घोषणा की जाएगी।

​बैठक में ये रहे मौजूद

​हाल ही में आयोजित बैठक और विचार-विमर्श के दौरान संगठन के निम्नलिखित पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे:

​प्रदीप तिवारी (संगठन अध्यक्ष)

​अंसार अफरीदी (उपाध्यक्ष)

​राजकमल वर्मा (कोटा जिला अध्यक्ष)

​अब्दुल खालिक (संगठन सचिव)

​साथ ही राजेंद्र बंटी, आनंद मेघवाल, देव जगदीश, शेखर सिद्धू, मुख्तार अली, पवन मीणा, राजेश चंदू, और दीपेंद्र सिंह सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

​सुझाव आमंत्रित

​फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रदेश के सभी छायाकार साथियों से अपील की है कि वे इस प्रथम प्रयास को सफल बनाने के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव और राय साझा करें। संगठन का मानना है कि सभी के सामूहिक सहयोग से ही इस ऐतिहासिक लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें