April 7, 2026 1:03 am

कुवैत से भारत आ रहा एक एलपीजी टैंकर होर्मुज स्ट्रेट के पास फंस गया है।

इजरायल-अमेरिका द्वारा ईरान पर किए हमले के बाद तेहरान ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है। इसका असर अब भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया के कई देशों में स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने का असर भारतीय परिवारों को खासा प्रभावित कर रहा है।

कुवैत से भारत आ रहा एक एलपीजी टैंकर होर्मुज स्ट्रेट के पास फंस गया है। इस टैंकर में सवार कप्तान वीरेंद्र विश्वकर्मा मुंबई के रहने वाले हैं। साथ ही इस टैंकर में 33 भारतीय चालक दल के सदस्य हैं, जो कि इस रणनीतिक जलमार्ग के पास 2 मार्च से फंसे हुए हैं। अब इन चालक दल के परिवार को सदस्यों ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है।जहाज के कप्तान वीरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि चालक दल हर दिन समुद्र के ऊपर आसमान में मिसाइल और ड्रोन की गतिविधि देख रहा है और उम्मीद करता है कि भारतीय नौसेना टैंकर को सुरक्षित भारत वापस ले आएगी। उन्होंने कहा, ‘हम लगभग हर दिन अपने ऊपर मिसाइल और ड्रोन उड़ते हुए देखते हैं और लगातार सायरन की आवाज सुनते हैं। हमें डर है कि किसी भी समय कुछ भी हो सकता है।’

#HormuzStrait #IranIsraelWar #USIranTension #IndianCrew #LPGTanker #GlobalEnergyCrisis #IndiaNews #MiddleEastCrisis #BreakingNews #Geopolitics

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें